Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अंतिम संस्कार के बाद सतीश कौशिक की बेटी ने ऐसा क्या कर दिया कि हर कोई हो गया इमोशनल

by Raju Chaurasia • March 10, 2023

अंतिम संस्कार के बाद सतीश कौशिक की बेटी ने ऐसा क्या कर दिया कि हर कोई हो गया इमोशनल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

पापा सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार के बाद आखिर ऐसा क्या कर दिया बेटी ने कि हर कोई हो गया इमोशनल \sनई दिल्ली। सतीश कौशिक के आकस्मिक निधन ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर दिया था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया। सतीश को अंतिम विदाई इंडस्ट्री के कई दिग्गज पहुंचे। बता दें कि उन्हें दिल्ली में दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि सतीश के अंतिम संस्कार के बाद उनकी 10 साल की बेटी वंशिका ने पापा कते साथ वाली एक थ्रोबैक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस फोटो में देखा जा सकता है कि बाप-बेटी काफी खुश नजर आ रहे है और साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख रहे है। फोटो देखकर कई फैन्स भावुक हो गए।

सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक ने अपने पापा को गले लगाते हुए खुद की एक पुरानी तस्वीर शेयर की। हालांकि वंशिका ने फोटो शेयर कर कोई कैप्शन नहीं लिखा है सिर्फ लाल रंग का दिलवाला इमोजी शेयर किया है। उनकी पोस्ट को देखकर कई फैन्स भावुक हो गए हैं और कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- आपके पिता हमेशा आपका हिस्सा रहेंगे और वह हमेशा आप पर नजर रखेंगे। वह हमेशा आपके दिल और यादों में आपके साथ रहेंगे। आपको ढेर सारा प्यार और हग्स। एक अन्य ने लिखा- मजबूत रहो और अपनी मां का ख्याल रखो। एक ने लिखा- आपको ढेर सारा प्यार। एक ने लिखा- पूरा इंडिया आपके साथ है बेटा। एक ने इमोशनल होकर लिखा- अपना और अपनी मां का ख्याल रखें जीवन पूरी तरह से अप्रत्याशित है।

बता दें कि सतीश कौशिक अपनी बेटी वंशिका के काफी करीब थे। पिछले जुलाई में बेटी के 10वें जन्मदिन पर सतीश ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा था- मेरी प्यारी बेटी वंशिका आपको जन्मदिन की बधाई। आप अभी 10 साल की हैं और इन दस सालों में आपने हमें खुशी, शांति और आनंद दिया है। आपके आने से पहले जीवन बहुत खाली था लेकिन इस दिन आपके आने से हमें सार्थक और अधिक ऊर्जावान बना दिया है। भगवान आपको हमेशा खुश रखे। लव। सतीश और उनकी पत्नी शशि कौशिक के दो साल के बेटे शानू कौशिक का 1996 में निधन हो गया था । वंशिका का जन्म 2012 में एक सरोगेट मां के जरिए हुआ था। सतीश 56 साल के थे वह दूसरी बार पिता बने थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.