Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भारत में सबसे पहले और सबसे अंत में कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण, कहां दिखाई नहीं देगा?

by यूनिक समय • October 25, 2022
solar-eclipse

भारत में सबसे पहले और सबसे अंत में कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण, कहां दिखाई नहीं देगा?

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

दीपावली पर सूर्य ग्रहण का संयोग कई दशकों में एक बार बनता है। इस बार ऐसा ही संयोग बना है। इस बार 25 अक्टबर को यानी दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण होगा और ये भारत में भी दिखाई देगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण के कारण दीपावली के दूसरे दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा मे एक दिन का अंतर आ रहा है। ये पर्व अब 26 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा। आगे जानिए भारत के किस शहर में सूर्य ग्रहण सबसे पहले दिखाई देगा…

इन जगहों पर दिखाई नहीं देगा सूर्य ग्रहण?

खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य ग्रहण देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में आसानी से देखा जा सकेगा। देश के पूर्वी हिस्सों जैसे अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम, नगालैंड आदि में ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा, क्योंकि इन क्षेत्रों में उस समय सूर्यास्त हो चुका होगा। ग्रहण का समय अलग-अलग शहरों के हिसाब से अलग-अलग रहेगा। भारत में सबसे पहले अमृतसर में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा और चेन्नई में सबसे अंत में। आगे जानिए देश के प्रमुख शहरों के हिसाब से सूर्य ग्रहण की स्थिति…

देश के प्रमुख शहरों में सूर्य ग्रहण का समय

अमृतसर में 4.19 से शुरू 5.48 पर खत्म
लुधियाना 4.22 से शुरू 5.44 पर खत्म
शिमला 4.23 से शुरू 5.39 पर खत्म
दिल्ली में 4.29 से शुरू 5.42 पर खत्म
जयपुर में 4.31 से शुरू 5.49 पर खत्म
उदयपुर 4.35 से शुरू 6.00 पर खत्म
लखनऊ 4.36 से 5.29 तक
अहमदाबाद 4.38 से 6.06 तक
पटना 4.42 से शुरू 5.13 पर खत्म
इंदौर 4.42 से शुरू 5.53 पर खत्म
भोपाल में 4.42 से शुरू 5.46 पर खत्म
मुंबई में 4.49 से शुरू 6.09 पर खत्म
रायपुर में 4.51 से शुरू 5.31 पर खत्म
कोलकाता 4.52 से शुरू 5.03 पर खत्म
चेन्नई 5.14 से शुरू 5.44 पर खत्म

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.