Fri, Jun 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हीरो नंबर वन गोविंदा के साथ अब तक क्यों किसी फिल्म में नहीं दिखीं काजोल, खुद किया खुलासा

by यूनिक समय • January 30, 2021

हीरो नंबर वन गोविंदा के साथ अब तक क्यों किसी फिल्म में नहीं दिखीं काजोल, खुद किया खुलासा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मुंबई। अभिनेत्री काजोल हालिया रिलीज फिल्म त्रिभंगा में नजर आईं। करीब डेढ़ घंटे की इस फिल्म में उन्होंने अनुराधा आप्टे का किरदार निभाया है। इस फिल्म को एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने डायरेक्ट किया है, जबकि प्रोड्यूसर खुद अजय देवगन हैं। फिल्म में काजोल के काम की जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच, एक इंटरव्यू में काजोल से पूछा गया कि उन्होंने अब तक बॉलीवुड के हीरो नंबर वन यानी गोविंदा के साथ काम क्यों नहीं किया? इस पर काजोल ने कहा- हम लोगों ने श्जंगलीश् नाम की एक फिल्म शुरू की थी, जिसे डायरेक्टर राहुल रवैल बनाने वाले थे। इस फिल्म के लिए एक फोटोशूट भी किया था लेकिन यह शुरू होने से पहले ही बंद हो गई।

काजोल ने आगे कहा- एक फोटोशूट के अलावा हमने फिल्म के लिए कोई शूटिंग नहीं की, लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि गोविंदा एक बेहतरीन एक्टर हैं। मैंने हमेशा कहा है कि लोगों को हंसाना बहुत ही मुश्किल है और गोविंदा वो काम बखूबी कर सकते हैं।

Govinda & Kajol / sirf_1flower4u - Bollywood Photos

इसी बीच, काजोल से पूछा गया कि क्या वो फ्यूचर में गोविंदा के साथ काम करेंगी तो उन्होंने कहा- फ्यूचर का तो पता नहीं लेकिन गोविंदा हैं कमाल के एक्टर। अगर कुछ अच्छा आता है, तो हम जरूर साथ में काम करेंगे। बता दें कि काजोल की फिल्म श्त्रिभंगाश् 15 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल इससे पहले शॉर्ट फिल्म श्देवीश् में नजर आई थीं। वहीं इससे पहले वो अपने पति अजय देवगन के साथ फिल्म श्तान्हाजीश् में दिखी थीं। इसमें उन्होंने सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभाया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.