Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

क्या कच्चा केला खाने से बॉडी में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल होगा कम? जानें सच

by यूनिक समय • April 10, 2023
Advertisement
Ad

पके हुए केले के बारे में तो आप खूब जानते हैं लेकिन क्या आपको कच्चे केले के बारे में पता है? जी हां कच्चा केला, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन से भरपूर है। साथ ही 1 ग्राम कच्चे केले में 422 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। इन सब कि खास बात ये है कि ये दिल की सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। खासकर कि हाई कोलेस्ट्रॉल में कच्चा केला खाना ज्यादा प्रभावी ढंग से काम कर सकता है। क्यों तो, जानते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कच्चा केला खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, कच्चे केले को खाने का एक बड़ा फायदा यह है कि यह फाइबर और रफेज से भरपूर है जो कि खून में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करता है। ये ब्लड वेसेल्स में जमा फैट मॉलिक्यूल को पिघलाने और इसे बाहर निकालने में मदद करता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कच्चे केले को उबाल कर खाएं। इसके लिए पहले तो पानी में कच्चा केला उबाल लें। फिर इसमें ऊपर से नमक, मिर्च, धनिया पत्ता और प्याज मिलाएं। अब इसे खाएं। ये आपके बढ़ते कोलेस्ट्रॉल करने में मदद करेगा। इस तरह से कच्चा केला खाना दिल के मरीजों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है।

दिल के मरीजों के लिए कच्चा केला खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, ये जीरो फैट और कोलेस्ट्रॉल वाला है जो कि दिल के मरीजों के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है। साथ ही ये शरीर में फैट मेटाबोलिज्म को भी तेज करता है जिससे फैट अच्छी तरह से पच जाता है और आपको दिल से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।

हाई बीपी के मरीजों के लिए कच्चा केला खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, खास बात ये है कि कच्चे केले में पाया जाने वाला पोटेशियम ब्लड वेसेल्स की दीवारों को हेल्दी रखता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है जिससे हाई बीपी की समस्या नहीं होती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.