Sat, Oct 31st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

World: थाईलैंड के स्कूल में भीषण गोलीबारी; 8वीं के छात्र ने टीचर को मारी गोली, खुद को भी किया शूट, 15 छात्र घायल

by Tarun Bhardwaj • August 7, 2026
Mass shooting at a school in Thailand

World: थाईलैंड के स्कूल में भीषण गोलीबारी; 8वीं के छात्र ने टीचर को मारी गोली, खुद को भी किया शूट, 15 छात्र घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के करीब स्थित नोंथाबुरी प्रांत के एक प्रसिद्ध हाई स्कूल में शुक्रवार को एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल में कक्षा 8 के एक छात्र ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस खूनी वारदात में एक शिक्षक और हमलावर छात्र की मौत हो गई, जबकि कम से कम 15 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

शिक्षक को निशाना बनाने के बाद खुद को मारी गोली

थाना क्षेत्र नोंथाबुरी प्रांत के बांग क्रुआई जिले स्थित एक नामी स्कूल में उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने अचानक बंदूक निकालकर सबसे पहले अपने शिक्षक को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। इसके तुरंत बाद छात्र ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही स्कूल परिसर में मौजूद छात्रों और शिक्षकों में खौफ फैल गया तथा वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, हालांकि इस दुखद गोलीबारी घटना में शिक्षक और शूटर छात्र दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

10 से 15 छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती

स्थानीय प्रसारक ‘थाई पीबीएस’ की रिपोर्ट के अनुसार इस भयावह गोलीबारी की चपेट में आने से करीब 10 से 15 छात्र बुरी तरह घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे तथा सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई छात्रों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने पूरे स्कूल परिसर को सील कर दिया है और इस बात की गहन जांच शुरू कर दी है कि आखिर आठवीं कक्षा का छात्र स्कूल के अंदर हथियार लेकर कैसे दाखिल हुआ।

थाईलैंड में बंदूक संस्कृति पर उठे सवाल

इस भयानक हादसे ने एक बार फिर थाईलैंड में बंदूकों की आसान उपलब्धता और गन-कल्चर को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार इस क्षेत्र में बंदूक रखने की दर बेहद चिंताजनक है, जहां एक अनुमान के मुताबिक थाईलैंड में लगभग 1 करोड़ (10 मिलियन) बंदूकें चलन में हैं, जिसका अर्थ है कि वहां औसतन हर सात निवासियों पर एक बंदूक मौजूद है। स्कूली बच्चों के हाथ में इतनी आसानी से हथियार पहुंचना और इस तरह की हिंसक घटनाओं का होना स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ वैश्विक समुदाय के लिए भी एक बड़ी चेतावनी है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जीप कंपास कार बनी आग का गोला; श्रद्धालुओं ने कूदकर बचाई जान

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में पुलिस ने किया 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या का खुलासा बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अपकमिंग बायोपिक ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास हादसे का शिकार ऑकलैंड टी20 में न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 260 रनों का विशाल स्कोर खराब मौसम के चलते एक दिन टला ‘INDIA’ ब्लॉक का जन-महाभियोग कार्यक्रम किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी साध्वी इंदुलेखा ने भगवान बांके बिहारी जी के लिए रखा दूसरा करवाचौथ का व्रत; नंदगांव में खोला पारण मथुरा में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से बदला मौसम का मिजाज