Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अपराधियों में योगी सरकार खौफ, गले में तख्ती डाले थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर

by Raju Chaurasia • May 5, 2022
Advertisement
Ad

यूपी के मुज़फ्फरनगर में इस समय में चर्चा का विषय बना हुआ है। आये दिन वहां कुछ ना कुछ देखने को मिलता है। अब वहां से एक बड़ी अजीब दृश्य देखने को मिला है। मुजफ्फरनगर में स्थित एक थाने में उस समय हर कोई हैरान रह गया, जब गले में तख्ती डाले हाथ जोड़कर और कान पकड़ कर दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश थाना अध्यक्ष के पास अपराध से तौबा करने के लिए पहुंचे थे। दोनो अपराधियों ने थाने में ये शपथ ली कि वो अब कभी भी अपराध नही करेंगे।

दरअसल ये पूरा मामला शाहपुर थाने का हैं, जहां पर दो हिस्ट्रीशीटर नईम और नसीम ने गले में तख्ती डाल कर थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव के सामने पहुंचे। जहां उन्होंने थाना अध्यक्ष के सामने हाथ जोड़ कर ये कसम खाई कि वह भविष्य में अब कभी भी अपराध नहीं करेंगे और अपराध से तौबा करने की भी शपथ ली। बदमाश ये कहा कि पुलिस जो चाहे वो सज़ा उनको दे सकती है वो हर सज़ा को भुगतने के लिए तैयार है।

बता दें कि ये दोनों ही बदमाश बड़े ही शातिर किस्म के हैं, जिन पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग डेढ़-डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन दिनों प्रशासन की सख्ती की वजह से अपराधियो के थानें में जाकर अपराध ना करने की कसम खाते हुए देखा गया है।

यूपी के अंदर अपराधियों में साफ तौर पर सरकार का खौफ देखने को मिल रहा है। जबसे योगी सरकार बनी है तबसे अपराधियों ने खुद को सरेंडर करना ही सही समझा है। यूपी में योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी इस तरह की कई तस्वीर देखने को मिली थी। उसका कारण था कि सीएम योगी ने कहा था या तो अपराधी अपराध करना छोड़ दें या अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। यही कारण है कि आज के मौजूदा समय में अपराधी खुद जाकर थानें में अपने आपको सरेंड़र कर रहे है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.