Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बोरे में भरकर स्टोर रूम में छिपाए थे 22 लाख रुपये, उठा ले गया चोर, बिजली ठेकेदार के घर हुई वारदात

by • June 5, 2021

बोरे में भरकर स्टोर रूम में छिपाए थे 22 लाख रुपये, उठा ले गया चोर, बिजली ठेकेदार के घर हुई वारदात

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

गाजियाबाद
यूपी के हापुड़ में बिजली ठेकेदार के घर में रखा 22 लाख रुपये से भरा कट्टा चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिजली ठेकेदार ने माल की पेमेंट के लिए 22 लाख रुपये लाए थे और स्टोररूम में छिपाकर रखे थे।

जानकारी के अनुसार हापुड़ नगर पालिका परिषद में बिजली ठेकेदार मनोज चौधरी सर्वोदय नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को माल की पेमेंट देने के लिए 22 लाख रुपये अपने दोस्तों से एकत्र कर घर लाए थे। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने यह रकम एक कट्टे में भरकर घर के स्टोर रूम में छिपाकर रख दी थी।

सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश बदमाश
पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह पेमेंट देने के लिए रुपये निकालने स्टोर रूम पहुंचे तो रुपये से भरा कट्टा गायब था। यह देख उनके होश उड़ गए। जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। उन्होंने जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें एक नकाबपोश बदमाश छत पर चलता दिखाई दिया। मामले की तहरीर थाने में दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.