Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 942 जवानों को किया जायेगा सम्मानित

by Arpita Singh • January 25, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। 76वें गणतंत्र दिवस पर देश की सुरक्षा के लिए अहम योगदान देने वाले 942 जवानों को वीरता और सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। इनमें से अधिकांश जवान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रहकर देश की सेवा कर रहे हैं।

वीरता पुरस्कार: कुल 95 वीरता पुरस्कारों में से 28 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, 28 जम्मू-कश्मीर, 3 उत्तर-पूर्व और शेष अन्य क्षेत्रों के जवानों को दिए गए हैं। इनमें से 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन विभाग के कर्मचारी शामिल हैं।

विशिष्ट सेवा पदक: 101 विशिष्ट सेवा पदक (पीएसएम) में से अधिकांश पुलिस सेवा को प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा अग्निशमन, होमगार्ड और सुधार सेवाओं के जवानों को भी यह सम्मान दिया गया है।

सराहनीय सेवा पदक: 746 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) में से अधिकांश पुलिस सेवा को प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा अग्निशमन, होमगार्ड और सुधार सेवाओं के जवानों को भी यह सम्मान दिया गया है।

वीरता पुरस्कारों में छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जवानों का दबदबा रहा। विशिष्ट सेवा पदकों में दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईबी के जवानों को सर्वाधिक सम्मानित किया गया है। इन जवानों ने देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया है। उनके इस बलिदान के लिए पूरा देश उनका आभारी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.