Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मंडल एसोसिएशन कप बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप, मथुरा के डी अल्टीमेट फिटनेस जिम ने हलचल मचाई

by Raju Chaurasia • October 5, 2022
Advertisement
Ad

खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता
खेल संवाददाता
यूनिक समय/ मथुरा। आगरा  मंडल एसोसिएशन कप बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में एक बार फिर मथुरा के डी अल्टीमेट फिटनेस जिम के नाम ने हलचल मचाई। रविवर देर रात तक हुए एसोसिएशन कप बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप मुकाबले में एक बार फिर प्रदेश भर से दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

एक बार फिर मथुरा के दुर्गेश शर्मा द्वारा तय किया हुआ धुरंघर खिलाड़ी ने अपना जलवा से जोरों से दिखाया। प्रतिज्ञा में 5 स्वर्ण 3 रजत पदक और 1 कांस्य पदक प्राप्त करने के साथ -साथ एसोसिएशन कप के सर्वश्रेष्ठ पोजर, मसल मैन और मेन्स फिजिक ओवरआॅल का टाइटल भी अपने नाम दर्ज करवा कर मथुरा शेर का नाम फिर से रोशन किया।  70-75 (किलो) के भार वर्ग में राजकुमार ने स्वर्ण पदक और मसल मैन आॅफ एसोसिएशन कप खिताब जीता।  65-70 (किलो) के भारवर्ग में आदित्य शर्मा ने स्वर्ण पदक और एसोसिएशन कप का सबसे अच्छा पोजर का शीर्षक जीता।  80-85 (किलो) के भारवर्ग में कठोर यादव ने स्वर्ण पदक और सभी पुरुषों की काया का शीर्षक हासिल किया।  80-85 (किलो) के भारवर्ग में छोटू यादव ने स्वर्ण पदक 75-80 (किलो) के भारवर्ग में गौरव उपाध्याय ने रजत पदक हासिल किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.