Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ब्रज में चार दिन झमाझम बरसेंगे बादल, 8 और 11 अक्टूबर को भारी और शेष दिनों में होगी सामान्य बारिश

by Raju Chaurasia • October 8, 2022
Advertisement
Ad

ब्रज में कश्मीर सा मौसम है। शुक्रवार का दिन पहाड़ों जैसा रहा। अगले चार दिन भी मौसम का मिजाज कूल रहेगा। झमाझम होती रहेगी, तापमान भी सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। पूर्वी यूपी में मानसून की भारी बारिश के बाद अब यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो गया है।

बुधवार के पूर्वानुमान के मुताबिक सिर्फ गुरुवार और शुक्रवार को ही अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही थी। शेष दिनों हल्की और मध्यम स्तर की बारिश के आसार थे। लेकिन शुक्रवार को मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। इसके मुताबिक अगले चार दिन यानि 11 अक्टूबर तक आगरा और आसपास झमाझम हो सकती है। इसमें आठ और 11 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। शेष दिनों में भी सामान्य से अधिक बारिश होती रहेगी।

तापमान आठ डिग्री कम
अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम हो गया है। इसे 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक होकर 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अब दिन और रात में कुल चार डिग्री का ही अंतर रह गया है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 98 रहा, बीते 24 घंटों में 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.