Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हारिस रऊफ को वो दो छक्के कोहली ही मार सकता था : हार्दिक

by यूनिक समय • October 25, 2022
Advertisement
Ad

भारत के आक्रामक बल्लेबाज हार्दिक पंड्या का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में सिर्फ विराट कोहली ही हारिस रऊफ को दो छक्के जड़ सकते थे । भारत को आखिरी आठ गेंद में 28 रन की जरूरत थी लेकिन कोहली ने दो छक्के लगाकर मैच का पासा पलट दिया । भारत ने यह रोमांचक मुकाबला चार विकेट से जीता । दूसरे छोर पर खड़े होकर कोहली की बल्लेबाजी देखने वाले पंड्या ने कहा ,” मैने कई छक्के लगाये हैं लेकिन ये दो छक्के खास थे क्योंकि हमारे लिये इनके क्या मायने थे । मैने काफी क्रिकेट खेली है लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोहली को छोड़कर ये दोनों छक्के कोई और जड़ सकता था ।” उन्होंने कहा ,” यह और भी खास इसलिये है क्योंकि हम जानते हैं कि हम दोनों संघर्ष कर रहे थे ।” क्रीज पर उतरने के समय अपनी मानसिक स्थिति के बारे में पंड्या ने कहा ,” काफी दबाव था । बड़े मैचों में कई लोग दबाव महसूस करते हैं और मुझे पता है कि यह कितना अहम है । हमने एक टीम के रूप में काफी मेहनत की है और हम एक दूसरे के लिये खुश हैं ।” उन्होंने कहा ,” मैं बिल्कुल अवाक था । मैं मैदान पर आकर काफी खुश था । राहुल सर से भी बात की तो वह तनाव में थे लेकिन उन्होंने कहा कि तुम बहुत कुछ कर चुके हो और शांत रहकर खेलना ।” पंड्या ने कहा ,” मुझे उनसे कहना पड़ा कि सर मैं यहां आकर बहुत खुश हूं । दस महीने पहले मुझे पता भी नहीं था कि क्या होगा ।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.