Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विराट के कमरे में घुसा फैन, किंग कोहली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी

by यूनिक समय • October 31, 2022
Advertisement
Ad

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में लगातार अपनी शानदार बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में हैं। वहीं रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेले गए मैच में उनके द्वारा छोड़ा गया एडेन मारक्रम का आसान कैच भी चर्चा का विषय रहा। लेकिन इन सबके बीच सोमवार को विराट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो किसी फैन का है जिसने कोहली की गैरमौजूदगी में उनके रूम में जाकर व्लॉग बनाया।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए खासा नाराजगी भी जताई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कई बातें लिखीं। उन्होंने कहा फैंस की उत्सुकता जायज होती है लेकिन किसी की प्राइवेसी को भंग करना सही नहीं है। उनके इस पोस्ट पर बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा ने भी कमेंट किया और इस मामले को लेकर निराशा जताई। साथ ही वरुण धवन ने भी इस व्यवहार को गलत ठहराते हुए वीडियो पर कमेंट किया।

विराट कोहली हुए नाराज

विराट ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा,”मैं समझता हूं कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लेकर काफी खुश और उत्सुक रहते हैं। मैं इसकी प्रशंसा भी करता हूं। लेकिन यह जो वीडियो सामने आया है इसने मुझे मेरी प्राइवेसी को लेकर चिंतित किया है। अगर मैं अपने खुद के होटल रूम में प्राइवेसी नहीं ले सकता तो मुझे मेरा पर्सनल स्पेस कहां मिलेगा। मैं बिल्कुल भी इस तरह से फैनटेसिज्म से सहज नहीं हूं। यह मेरी प्राइवेसी को भंग करने जैसा है। कृपया किसी की प्राइवेसी को रिस्पेक्ट करें और उसे अपने मनोरंजन का जरिया ना बनाएं।”

 

विराट कोहली मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को अकेले दम पर जीत दिलाई थी। इसके बाद नीदरलैंड के खिलाफ भी उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने स्टार्ट अच्छा किया था लेकिन वह सिर्फ 12 रन बना पाए। लेकिन इस साल जो उनका प्रदर्शन रहा है वो अभी तक काबिल ए तारीफ है। इस साल टी20 में उन्होंने 7 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया जिसमें एक शतक भी शामिल है जो लंबे इंतजार के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में आया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.