Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

समुद्र किनारे चिल मूड में नजर आए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा!

by Raju Chaurasia • January 14, 2023
Advertisement
Ad

हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले विराट कोहली इस समय चिल मूड में नजर आ रहे हैं और अपनी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ बीच किनारे इंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की, जो खूब पसंद की जा रही है । आइए हम भी आपको दिखाते विराट कोहली और अनुष्का की ये खूबसूरत सी तस्वीर, जो आपका दिन बना देगी…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

शनिवार को विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पिक्चर शेयर की और इस पर रेड कलर की लव इमोजी कैप्शन में दी। इस तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा समंदर किनारे ब्रेकफास्ट इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। जिसमें विराट कोहली शर्टलेस है और नीचे शॉर्ट्स पहने है, तो वहीं अनुष्का शर्मा ने व्हाइट कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहनी हुई है और सनग्लासेस लगाए हुए हैं। विराट कोहली हाथ में एक हेल्दी ड्रिंक पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और 20 मिनट के अंदर ही 10 लाख से ज्यादा लोग उनकी तस्वीर को लाइक कर चुके हैं।

बता दें कि 15 जनवरी, रविवार को तिरुवनंतपुरम में भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम इस समय 2-0 से इस सीरीज में आगे चल रही है। इससे पहले उसने 2-1 से टी-20 सीरीज भी अपने नाम की थी। ऐसे में कल होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम अपने बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। जिसमें सूर्यकुमार यादव शामिल है, जो बेहतरीन फॉर्म में है लेकिन अभी तक उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं मिली है।

गुवाहाटी में खेली शतकीय पारी
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने 123 रनों की शतकीय पारी खेली थी। उनके साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने 83 और शुभमन गिल ने 70 रन बनाए थे। हालांकि, दूसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन तीसरे मैच में विराट कोहली से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.