Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अहमदाबाद टेस्ट खत्म होने से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

by यूनिक समय • March 13, 2023
Advertisement
Ad

भारतीय टीम WTC फाइनल में पहुंच गई है. क्राइस्टचर्च टेस्ट में श्रीलंका की रोमांचक हार ने उसे WTC फाइनल की टिकट दिला दी है. क्राइस्टचर्च टेस्ट के पांचवें दिन अंतिम पलों में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दो विकेट से हराया. यहां केन विलियमसन ने नाबाद 121 रन जड़कर कीवी टीम को नामुमकिन जीत दिलाई.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में श्रीलंका की टीम के पास मौका था कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतकर WTC फाइनल में जगह बना सके. लंकाई खिलाड़ियों ने इसके लिए जी-तोड़ मेहनत भी की लेकिन इस सीरीज के पहले मैच के एकदम आखिरी लम्हों में वह हार गई और उसका WTC फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.