Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भाजपा के नए जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय का स्वागत करते योगेश द्विवेदी।

by manish • September 18, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी पारी की शुरूआत करने वाले भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय के लखनऊ से मथुरा आगमन पर रोड शो निकाल के पुष्पांजलि उपवन स्थित पार्टी जिला मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओंं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय ने कहा पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी पर विश्वास जताया। कहा कि उस पर 100 प्रतिशत खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होने कहा कि पिछला कार्यकाल अच्छा रहा। नया कार्यकाल और अच्छा हो इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

जिला प्रवक्ता सचिन चतुर्वेदी ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मथुरा में परिश्रम की पराकाष्ठा कर ऐसा माहौल होगा कि आप देखेंगे कि वर्ष 2024 में मथुरा में कमल रिकॉर्ड मतों से जीतेगा। यह सीट भाजपा अभूतपूर्व जीत के रूप में होगी।

स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, ओमप्रकाश सिंह, राजेश चौधरी, ठाकुर मेघश्याम सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, मुदिता शर्मा, कमल किशोर वार्ष्णेय एवं योगेश द्विवेदी मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री महीपाल सिंह ने किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय ने पार्टी के महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.