Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अब वृंदावन में प्रारंभ हुआ ब्रज रज उत्सव

by manish • November 29, 2023
Braj Raj Utsav 2023

अब वृंदावन में प्रारंभ हुआ ब्रज रज उत्सव

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा मथुरा के बाद अब वृंदावन में तीन दिवसीय ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ गीता शोध संस्थान में कराया। प्रथम दिन संस्थान के औपन एयर थिएटर संगीत मय मीरा बाई नाटक का मंचन किया गया। जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। इसके अगले दो दिन स्वामी फतेहकृष्ण की रासलीला और चित्र विचित्र के भजन गायन के कार्यक्रम होंगे।

प्रथम दिवस गीता शोध संस्थान वृंदावन परिसर स्थित ओपन एयर थिएटर (ओएटी) में 525 वीं जयंती पर संगीतमय मीरा नाटिका का मंचन कराया गया। मंचन में मथुरा व वृंदावन की बालिकाओं ने मीरा व दूसरे पात्रों की भूमिका निभाई। मीरा का पात्र बालिका कु. समृद्धि यादव ने निभाया जबकि सौरभ बंसल ने जीव गोस्वामी की भूमिका निभाई। वह मंचन के सहायक निर्देशक भी रहे। गीता शोध संस्थान वृंदावन के निदेशक दिनेश खन्ना ने नाटक का निर्देशन किया।

मीरा नाटिका में मंच पर नंदनी द्विवेदी,अनुराधा मिश्रा,चंचल रावत,चांदनी प्रजापति, अंजली कुंतल, कीर्ति,अंशू,राधिका शर्मा, खुशबू प्रजापति, एकता सैनी,शिवानी कौशिक,हिमांशी कुमारी, अंजली,अनुष्का सिंह, तनु कुमारी, खुशी चौधरी, सौरभ बंसल, जितेंद्र ने अलग-अलग भूमिका निभाई।

म्यूजिक राजेश शर्मा ने व पखाबज पर गोपाल बाबा ने संगत की। वस्त्र विन्यास रितु और स्टेज मैनेजर खुशी चौधरी थीं। संस्थान के कोर्डीनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने मंच का संचालन किया। इन बच्चों में कुछ अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कालेज की छात्राएं थीं। मंचन में मांडवी राठौर ने सहयोग प्रदान किया।

मंचन के अंत में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश शर्मा, परिषद के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा. उमेश चंद्र शर्मा, सत्यवान शर्मा आदि ने मंचन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर व पटका पहनाकर सम्मान किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.