Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पुलिस लाइन में पत्रकारों को घटना की जानकारी देते एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय

by manish • December 14, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। गोवर्धन की कृष्णा विहार कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने रिलेशन शिप में रह रही प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद प्रेमी को किराए के मकान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि 10 दिसंबर को एक महिला का प्रेमी सीएचसी गोवर्धन में संदिग्ध अवस्था में छोड़ गया था। इसकी सूचना डाक्टरों से मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। महिला कृष्णा विहार कालोनी सेवा कुंज वाली गली में उमेश कौशिक के मकान में किराए पर अपने प्रेमी शम्मी कुमार निवासी टवरा थाना इस्माइलाबाद जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा के साथ रिलेशन शिप में रह रही थी।

जन्म दिन की खुशी में खाने पीने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच दोनों में रिश्तों को लेकर तानाजनी होने लगी। क्रोध में आकर शम्मी कुमार ने प्रेमिका का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसे लेकर पीएचसी गोवर्धन पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किया जाना पाया गया। पुलिस ने महिला की मौत की सूचना उसके भाई और पति को भी दी गई थी। इस मामले में गोवर्धन थाने में 12 दिसंबर को हत्या का रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शम्मी कुमार को उसके किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.