Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नरी सेमरी में देवी मां के हुए फूल बंगला व छप्पन भोग के दर्शन

by manish • December 21, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। श्री मां राजराजेश्वरी सेवा समिति द्वारा नरी सेमरी देवी मंदिर पर फूल बंगला एवं छप्पन भोग दर्शनों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में भक्त मातारानी के भजनों की धुन पर जमकर थिरके ।

समिति के अध्यक्ष पंडित योगेश द्विवेदी ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 4 बजे मातारानी के अभिषेक एवं पोशाक धारण से हुआ। उसके बाद प्रात:  9 बजे हवन में सभी सदस्यों ने अपनी आहुतियां देकर मातारानी से मंगल कामना की प्रार्थना की। उसके बाद छप्पन भोग व फूल बंगला के दर्शनों का आयोजन किया गया।

महामंत्री चिराग अग्रवाल, संयोजक नितिन सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि मथुरा नगर निगम के मेयर विनोद अग्रवाल, नगर पालिका वृंदावन की पूर्व चेयरमैन श्रीमती पुष्पा शर्मा, रामलीला सभा के अध्यक्ष जयंती प्रसाद अग्रवाल, भाजपा की पूर्व अध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व विधायक करींदा सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित शर्मा आदि उपस्थित रहे। जिनकी समिति के सदस्यों द्वारा दुपट्रटा उढ़ा एवं मातारानी का चित्रपट भेंट कर स्वागत किया गया।

आशु इवेंट के माध्यम से भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मातारानी के भजनों पर सभी भक्त झूम उठे। समापन मातारानी की आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम में विशाल गोयल,योगेंद्र गोयल,सोनू हाथी वाला,अंकित गोयल,दीपक सिंघल,गौरांग सिंघल का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में कपिल अग्रवाल,शंकर लाल अग्रवाल,महेश गर्ग,पंकज जोहरी,साकेत अग्रवाल,स्वराज देशमा,अभिषेक खंडेलवाल,भजन लाल गर्ग,अखिल अग्रवाल,मुकुल अग्रवाल,जितेंद्र बंसल,गोपाल गोयल,अतुल गोयल,विनोद अग्रवाल,लाखन सिंह,तुषार अग्रवाल,अंकित बंसल,पवन अग्रवाल,आशीष मित्तल,दीपक अग्रवाल,आशीष सोनी,रिंकेश जैन,आशीष अग्रवाल,विवेक अग्रवाल,विपिन अग्रवाल एडवोकेट,अनुज अग्रवाल,सुमित अग्रवाल,पार्थ गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.