Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

108 मीटर का छक्का, रियल थाला…’, दिनेश कार्तिक पर कही रोहित शर्मा की भव‍िष्यवाणी कहीं सच ना हो जाए, टी20 वर्ल्ड कप के बने दावेदार

by Gunja Singh • April 16, 2024
Advertisement
Ad

Dinesh Karthik IPL 2024: विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (DK) जिस तरह आईपीएल 2024 में खेल रहे हैं, उससे एक बात तो तय है कि इस 38 साल के DK ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले दूसरे विकेटकीपर्स के लिए कंपटीशन क्रिएट कर दिया है. ऐसे में रोहित शर्मा की भव‍िष्यवाणी कहीं सच ना हो जाए… DK ने SRH के ख‍िलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली.

Dinesh Karthik IPL 2024: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंड‍ियंस (MI) के बीच मैच 11 अप्रैल को खेला जा रहा था. RCB 1918987-2024-04-16के दिनेश कार्तिक (DK) बल्लेबाजी कर रहे थे, ईशान किशन के बगल में स्ल‍िप पर खड़े रोहित शर्मा ने उनको मैच के दौरान कहा ‘शाबाश डीके, वर्ल्ड कप खेलना है अभी…’,

यह सुनकर कार्तिक मुस्कुराए और बल्लेबाजी करने लगे. कार्तिक ने उस मैच में 23 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ जिस तरह तरह की मनचाही बल्लेबाजी की, उससे DK, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, केएल राहुल, ईशान किशन और ज‍ितेश शर्मा जैसे कीपर्स के लिए खतरे की घंटी बन गए हैं, खासकर टी20 …मनचाही बल्लेबाजी की, उससे DK, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, केएल राहुल, ईशान किशन और ज‍ितेश शर्मा जैसे कीपर्स के लिए खतरे की घंटी बन गए हैं, खासकर टी20 वर्ल्ड से पहले. 

DK को जो बदला हुआ रूप इस बार फिर से आईपीएल में दिख रहा है कि उससे एक बात तो तय है कि वो दूसरे विकेटकीपर्स के लिए चुनौती बन गए हैं. उनकी 38 साल की उम्र…को एकबारगी को साइड में कर दीज‍िए, फ‍िर सोच‍िए…अब तक फ‍िलहाल जिस तरह वह आईपीएल में खेल रहे हैं, उससे एक बात तो साबित हो गई है कि उनके अंदर अब भी इस फॉर्मेट में खेलने का दम बाकी है.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.