Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बैंक गया किशोर 56 हजार रूपये सहित किशोरी को भगा ले गया

by Raju Chaurasia • April 30, 2024
Advertisement
Ad

कोसीकलां। कैश जमा कराने बैंक गया एक नौकर 56 हजार रूपये लेकर भाग गया। काफी खोजबीन करने के बाद नौकर का सुराग नही लग सका। बाद में नौकर दलित समुदाय की नाबालिग के साथ दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस की सूचना पर नाबालिग के परिजन वहां पहुंचकर उसे कोसी ले आएं।

समाचार लिखे जाने तक युवक दिल्ली पुलिस की हिरासत में था।नगर में एक दुकान पर एक समुदाय विशेष का नाबालिग नौकरी करता था। सोमवार की दोपहर में वह रोजाना की तरह दुकान से 56 हजार रूपये लेकर बैंक जमा कराने गया था। जब काफी समय तक नाबालिग बैंक से नही लौटा तो खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नही लग सका।

नाबालिग का समीप में रहने वाली एक दलित समुदाय की किशोरी से चक्कर चल रहा था। नाबालिग किशोरी को भगा ले गया और दिल्ली पहुंच गया। किशोरी के लापता होने की खबर पर उसके परिजन मंगलवार की सुबह थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी करने लगे। तभी दिल्ली पुलिस ने किशोरी के परिजनों को नाबालिग के साथ पकड़े जाने की सूचना दी। किशोरी के परिजन दिल्ली पहुंच गए और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं किशोर के परिजन भी दिल्ली रवाना हो गए।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.