Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शहीद राजा देवी सिंह इनामी खेल प्रतियोगितायें 30 को

by Raju Chaurasia • June 27, 2024
Advertisement
Ad

मथुरा । 1857 में अंग्रेजी हुकूमत को मथुरा से खदेड़ने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद राजा देवी सिंह स्मृति समिति अचरू लधौरा के प्रमुख इंजीनियर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अमर शहीद राजा देवी सिंहजी के राया थाने के पीछे स्थित शहीद स्थल पर 29 जून  को शाम 5 बजे भावांजलि समारोह होगा। 30 जून को शहीद की जन्मस्थली ग्राम अचरू लधौरा में सुबह 6 बजे से 3 किलोमीटर लंबी दौड़ एवं 8 बजे खेल कूद की प्रतियोगिताएं होंगीं।

30 जून को ही विजेताओं को दोपहर 12 बजे पुरस्कार दिये जायेंगे। सिंह ने बताया कि 3 किलोमीटर की दौड़ के प्रथम विजेता को 2100 रुपया, द्वितीय को 1100 रुपया तथा तृतीय को 551 रुपया नगद पुरस्कार दिया जायेगा। लम्बी कूद में प्रथम आने वाले को 1100 रुपया, द्वितीय को 551 रुपया तथा तृतीय को 251 रुपया नगद इनाम दिया जायेगा। खिलाड़ी गुरेन्द्र सिंह से 9064 161235, जीतू से 9557533060, कोमल सिंह से 9718099036, राजू पाठक से 9410610596, गोपाल से 8630106194 संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि 1857 में अंग्रेजी सत्ता को उखाड़ कर भारत को आजाद कराने के लिए राजा देवी सिंहजी ने राया से क्रान्ति की मशाल जलाई और सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर मथुरा पर आक्रमण कर अंग्रेजी सत्ता को उखाड फेंका। बाद में अंग्रेजों ने राजा देवी सिंह को राया थाने के पीछे फांसी पर लटका दिया था। सिंह ने उन महान अमर बलिदानी राजा देवी सिंह जी की स्मृति में आयोजित होने वाले दो दिवसीय स्मरण-वंदन कार्यक्रम में सभी देश-शहीद भक्तों से भाग लेने का अनुरोध किया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.