Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गोवर्धन क्षेत्र के किसान डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए।

by Shivam Kumar • October 7, 2024
Advertisement
Ad

खेतों से की जाए जल निकासी
गोवर्धन क्षेत्र के पीड़ित किसानों ने डीएम को दिया ज्ञापन
समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फसल की बुबाई कैसे करेंगे

वरिष्ठ संवाददाता

यूनिक समय, मथुरा । इस बार जलभराव की समस्या किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। सैकड़ों एकड़ खेती योग्य भूमि जलमग्न हो गई है। जिससे किसान बुरी तरह परेशान हैं। जल निकासी के लिए किसान दर दर भटक रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए गोवर्धन क्षेत्र के किसान डीएम कार्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी को अपनी समस्याएं बताई और जल निकासी को ज्ञापन दिया। किसानों ने बताया कि अगर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे गंभीर संकट में फंस जाएंगे। किसान गोवर्धन तहसील के रसूलपुर और आसपास के गांवों के हैं। किसानों ने जलभराव की समस्या को लेकर शिकायती पत्र दिया। तत्काल जल निकासी की मांग की। किसानों ने बताया कि अगर जल्द ही जलभराव से राहत नहीं मिली, तो उनकी फसलें चौपट हो जाएंगी, जिससे वे भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे।
किसानों का कहना है कि वे पहले भी कई बार एसडीएम गोवर्धन को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.