Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग को मिला सामूहिक विवाह सम्मेलन का निमंत्रण

by Arpita Singh • January 13, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। ब्रज प्रभात सेवा संस्थान के बैनर तले बसंत पंचमी पर होने वाले सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियों जोरो पर है। संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल गोयल ने बताया कि सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन बसंत पंचमी पर 02 फरवरी को गोविंद गार्डन कोसी नंदगांव रोड में होगा।

प्रबंधक योगेश धानोतिया ने बताया कि विवाह योग्य युवक युवतियों की गोद भराई कार्यक्रम 24 जनवरी को वसुंधरा एनक्लेव में किया जाएगा। विवाह योग्य युवक युवतियों के आवेदन आर्य नगर स्थित बालाजी कंप्यूटर्स पर 19 जनवरी तक कर सकते है। संस्था के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग को कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र सौंपा। इस अवसर पर राजपाल शर्मा, कन्हैयालाल मंगला एवं कोमल चौधरी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.