Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हुई शपथ, सावित्री देवी ने उठाए प्रशासन पर सवाल

by Arpita Singh • February 25, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। राया ब्लाक प्रमुख पद पर विजयी घोषित सावित्री देवी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अदालत का आदेश आने के बाद भी उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा रही है। सावित्री देवी के मुताबिक, उनके और उनके परिवार के भाजपा कार्यकर्ता होने के बावजूद प्रशासन के अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब अपर जिला जज न्यायालय संख्या 7 के न्यायाधीश प्रदीप कुमार ने चार फरवरी को राया ब्लाक प्रमुख चंचल देवी के बीडीसी चुनाव को निरस्त करते हुए सावित्री देवी को विजयी घोषित किया। न्यायालय ने जिलाधिकारी को आदेश दिया था कि वह इस आदेश का तत्काल पालन करें। इसके बाद 10 फरवरी को जिलाधिकारी ने पंचायत राज विभाग से दिशा-निर्देश प्राप्त किए थे, जिसमें शपथ दिलाने के लिए स्पष्ट आदेश दिए गए थे।

लेकिन 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सावित्री देवी को शपथ नहीं दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन में शपथ नहीं दिलाई गई तो वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेंगी। पूर्व विधायक चौधरी प्रणतपाल सिंह ने भी इस मामले में प्रशासन की निंदा की और कहा कि सावित्री देवी और उनका पूरा परिवार भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता है, फिर भी प्रशासन किस दबाव में काम कर रहा है, यह समझ से बाहर है।

सावित्री ने इस पूरे मामले में सभी आदेशों की प्रतियां उपलब्ध कराई हैं और प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.