Wed, Jun 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अनिल ‘टाइगर’ महतो की हत्या के विरोध के कारण आज बंद रहेगा झारखंड

by Arpita Singh • March 27, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। झारखंड में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना घटी है, बता दें की कांके थाना क्षेत्र में पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल ‘टाइगर’ महतो की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मारी, जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में रिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

इस घटना के विरोध में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है। इस बंद का समर्थन करते हुए छात्र नेता और जेएलएकेम के उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी में प्रशासन की लापरवाही से प्रदेश के लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने हाल ही में हुए एक और हत्या मामले का भी जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है।

कुड़मी समाज के नेता शीतल ओहदार ने भी अनिल महतो की हत्या पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि झारखंड में उभरते हुए नेताओं की हत्याएं हो रही हैं। ओहदार ने सरकार से हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील की।

इसके अलावा, भाजपा द्वारा आयोजित रांची बंद को भी श्री महावीर मंडल रांची महानगर ने नैतिक समर्थन दिया है। मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि रांची में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है, और सरकार को इस पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि अनिल ‘टाइगर’ महतो की हत्या सनातन धर्म प्रेमियों के लिए दुखद है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.