Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: कृष्णा नगर में कुलचे की ठेल पर खड़े लोगों को तेज रफ्तार स्कूटी ने रौंदा, हादसे में चार लोग घायल

by Tarun Bhardwaj • February 11, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कोतवाली की रिपोटिंग चौकी कृष्णानगर के जल निगम कार्यालय के समीप एक कुलचे की ठेल पर बैठकर कुलचे खाते लोगों को एक तेज रफ्तार स्कूटी जोदार टक्कर मारती हुई नाले के फुटपात से टकरा गई। अचनाक हुए इस हादस से वहां अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में स्कू टी सवार सहित चार लोग घायल हो गए।

कृष्णानगर इलाके में जल निगम कार्याय के बाहर सड़क पर छोले कुलचे की ठेल लगती है। इन ठेलों पर बड़ी संख्या में लोग छोले कुलचे खाने के लिए आते हैं। आज दोपहर भी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी। कु छ ग्राहक स्टूल पर बैठकर खा रहे थे, कुछ लोग छोले कुलचे लेने के इंतजार में खड़े थे।

इसी दौरान कृष्णानगर की और से भूतेश्वर की ओर जाने वाली एक स्कूटी पर सवार युवक तेज गति से आया और वहां छोले कुलचे खाते लोगों को टक्कर मारता हुआ वहां से तीन चार मीटर दूर खींचता हुआ लेगया। स्कूटी और तीन लोग जल निगम की बाउंड्री से पहले बने फुटपात से टकरा कर घायल हो गए।

घायलों में स्कूटी सवार राधेश्याम कालोनी निवासी गौरव है। दूसरे घायलों में आगरा से मथुरा कंपनी की विजट पर आने वाले आगरा निवासी सुनील कुमार और ओंरगंबाद निवासी इमरान और नरेंद्र घायल हो गए। इस घटना से आस-पास के लोगो एकत्रित हो गए। दुर्घटना में स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ेVrindavan: नवनिर्मित होटल सिद्धि विनायक में उद्घाटन समारोह के दौरान लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे लोग

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.