यूनिक समय, मथुरा। थाना गोविंदनगर क्षेत्र स्थित जयसिंहपुरा की आशानगर कालोनी में शराब के पैसे न देने पर एक युवक ने अपने पिता पर चाकू से प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। आशा नगर कालोनी में रहने वाले युवक उमेश (38) को शराब पीने की बुरी लत है। शराब पीने के लिए अकसर परिवरा से पैसे मांगने को लेकर घर के लोग उससे परेशान है। बताया गया कि उसने पिता से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। बाप मेहनत मजदूरी करके परिवार का किसी तरह भरण पोष्ण करता है। उमेश द्वारा पिता से पैसे मांगने पर पिता द्वारा मना करने पर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। गुस्साए उमेश ने घर में रखे चाकू से पिता पर कई वार कर उसे घायल कर दिया। चाकू के वारों से घायल हुआ पिता जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोगों ने किसी तरह पिता को बचाया। पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को जिला अस्पातल ले जाकर उसका इलाज कराया। इस मामले में पिता द्वारा अपने ही बेटे के खिलाफ जानलेवा हमला करने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Maharashtra Budget 2026: CM फडणवीस ने किसानों के लिए 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी और ‘लाडकी बहिण’ योजना की घोषणा