Vrindavan News: बांकेबिहारी मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मियों पर आरोप; श्रद्धालुओं के साथ कर रहे हैं खींचतान

Allegations against private security personnel of Banke Bihari temple

यूनिक समय, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की व्यवस्थाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। वायरल वीडियो को लेकर लोगों में चर्चा है। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों पर धक्कामुक्की और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है।

वायरल वीडियो में सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं के साथ खींचतान करते नजर आ रहे हैं। दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण के नाम पर गार्ड्स श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि “हम दूर-दराज से अटूट आस्था लेकर आते हैं लेकिन मंदिर के अंदर हमें कुछ सेकंड भी शांति से खड़ा नहीं होने दिया जाता। गार्ड्स इतनी जोर से धकिया रहे हैं कि महिलाओं और बुजुर्गों को संभलना मुश्किल हो रहा है।

भीड़ के दबाव को देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन ने प्रवेश मार्गों पर जगह-जगह होल्डिंग बैरियर और रस्से लगाकर श्रद्धालुओं को रोका। इस कारण दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और लोग घंटों इंतजार में व्याकुल दिखे। स्थिति यह रही कि भीड़ और अव्यवस्था से परेशान होकर कई श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किए ही बैरंग लौटना पड़ा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India News: सुप्रीम कोर्ट में भड़के CJI सूर्यकांत; वकील की अटपटी याचिका पर लगाई कड़ी फटका

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*