Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura Breaking News: शिव मंदिर परिसर में ट्रांसफार्मर फटने से मची अफरा-तफरी; जलकर राख हुए टेंपो

by Tarun Bhardwaj • March 18, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, छाता (मथुरा)। जनपद अंतर्गत नगला परसादी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। 11000 वोल्ट की हाई-वोल्टेज लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई। इस घटना में मंदिर का काफी सामान जल गया और बाहर खड़े वाहन भी इसकी चपेट में आ गए।

मौत के मुँह से बाहर निकले दो मासूम

हादसे के वक्त शिव मंदिर के समीप कई टेंपो खड़े थे, जिनमें से एक में दो छोटे बच्चे बैठे हुए थे। जैसे ही ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों ने टेंपो को अपनी चपेट में लिया, वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई। हालांकि, स्थानीय युवाओं ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए समय रहते दोनों बच्चों को जलते हुए टेंपो से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा अनर्थ होने से टल गया। आग इतनी भयावह थी कि मंदिर के पास खड़े कई अन्य टेंपो पूरी तरह जलकर लोहे के ढांचे में तब्दील हो गए।

स्थानीय लोगों का आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मंदिर के महंत और स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मंदिर जैसे सार्वजनिक और धार्मिक स्थल के ठीक परिसर में हाई-वोल्टेज ट्रांसफार्मर का होना किसी बड़े खतरे को दावत देने जैसा है। लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग ने इसे आबादी से दूर शिफ्ट नहीं किया।

प्रशासनिक आश्वासन

हादसे के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस ट्रांसफार्मर को मंदिर परिसर से हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग के एसडीओ पंकज कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और आश्वस्त किया है कि ट्रांसफार्मर की स्थिति को लेकर नियमानुसार उचित और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tech: भारत में लॉन्च हुआ iPhone 17 जैसा दिखने वाला Oppo A6s 5G; ‘दमदार’ बैटरी और कीमत ने उड़ाए होश

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Viral Video और पुख्ता सबूत मिलने के बाद खान सर की मुश्किलें बढ़ीं फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में दिखा डेविड धवन का पुराना रंग BJP से इस्तीफा देने के बाद पूर्व IPS के. अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का एलान RBI रेपो रेट लगातार तीसरी बार 5.25% पर स्थिर मथुरा में पति ने पत्नी को सीने में मारी गोली; फिर खुद ने भी की सुसाइड बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड