Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: नगर में 1 अप्रैल से मच्छरों के खिलाफ ‘फॉगिंग अभियान’ शुरू; सभी 70 वार्डों में दौड़ेगी फॉगिंग मशीनें

by Tarun Bhardwaj • March 26, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। धर्म नगरी मथुरा-वृंदावन में बदलते मौसम और हालिया बारिश के बाद मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शहरवासियों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित घातक बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए नगर आयुक्त जग प्रवेश के निर्देशन में एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत आगामी 1 अप्रैल से नगर निगम के सभी 70 वार्डों में सघन फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव का अभियान युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा।

बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। जमा हुए पानी और गंदगी के कारण मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बन गया है, जिसके चलते स्थानीय निवासियों में बुखार, खांसी और अन्य संक्रामक बीमारियों के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल से सात विशेष मशीनों के माध्यम से पूरे शहर को कवर किया जाएगा। यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा ताकि गली-मोहल्लों के अंतिम छोर तक मच्छरों का खात्मा सुनिश्चित हो सके।

10 अप्रैल से ‘दस्तक’ देगा स्वास्थ्य विभाग

फॉगिंग के साथ-साथ शासन के निर्देशानुसार 10 अप्रैल से ‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ के अंतर्गत ‘दस्तक अभियान’ का भी आगाज होगा। जिलाधिकारी के सीधे पर्यवेक्षण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की निगरानी में चलने वाले इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचेंगी। टीमें न केवल लोगों को मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी, बल्कि संदिग्ध मरीजों की जांच और उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।

नगर निगम का संकल्प

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम का प्राथमिक लक्ष्य समय रहते मच्छरों के प्रजनन चक्र को तोड़ना है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फॉगिंग के साथ-साथ नालियों की सफाई और एंटी-लार्वा दवाओं के छिड़काव में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और स्वच्छता बनाए रखने में निगम का सहयोग करें, ताकि ब्रज को संक्रामक रोगों से मुक्त रखा जा सके।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा; 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई लोग जिंदा जले

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में पति ने पत्नी को सीने में मारी गोली; फिर खुद ने भी की सुसाइड बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन