यूनिक समय, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन बनाए हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने पिछले 6 मैचों से अजेय रही बेंगलुरु की टीम आज दिल्ली के सटीक गेंदबाजी आक्रमण के सामने संघर्ष करती नजर आई। टिम डेविड का ऐतिहासिक कीर्तिमान भले ही बेंगलुरु की पारी उम्मीद के मुताबिक विशाल स्कोर तक नहीं पहुँच सकी, लेकिन टिम डेविड ने व्यक्तिगत रूप से एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया। 17 गेंदों में 26 रनों की पारी के दौरान डेविड ने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे किए। डेविड ने केवल 560 गेंदों में यह कारनामा किया, जिससे वे आईपीएल इतिहास में गेंदों के लिहाज से 1000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। उनसे आगे केवल आंद्रे रसेल (545 गेंदें) हैं। साल्ट की 'तबाही' और कोहली का फ्लॉप शो बेंगलुरु की शुरुआत मिली-जुली रही। विराट कोहली केवल 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिससे प्रशंसकों को काफी निराशा हुई। साल्ट ने एक बार फिर अपनी फॉर्म का लोहा मनवाया और मात्र 38 गेंदों में 63 रनों की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल (18 रन) और कप्तान रजत पाटीदार (8 रन) आज रन बनाने के लिए जूझते दिखे। डेथ ओवर्स में दिल्ली की घातक वापसी एक समय बेंगलुरु की टीम 13 ओवर में 4 विकेट पर 132 रन बनाकर 200 के स्कोर की ओर मजबूती से बढ़ रही थी। लेकिन यहीं से दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने मैच का पासा पलट दिया। आखिरी 7 ओवरों में दिल्ली ने बेंगलुरु को केवल 45 रन बनाने दिए और 4 विकेट भी झटके। कप्तान अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने अपनी फिरकी और रफ्तार के जाल में आरसीबी को फंसाया और तीनों ने 2-2 विकेट चटकाए। मुकेश कुमार को भी 1 सफलता मिली। चिन्नास्वामी में क्या टूटेगा जीत का तिलस्म? 181 रनों का लक्ष्य चिन्नास्वामी की पिच और छोटी बाउंड्री को देखते हुए चुनौतीपूर्ण तो है, लेकिन नामुमकिन नहीं। दिल्ली कैपिटल्स के पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है, जबकि बेंगलुरु को अपने घरेलू मैदान पर अपनी साख बचाने के लिए शुरुआती विकेट निकालने होंगे। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura Breaking News: बांके बिहारी मंदिर के समीप प्रसाद की दुकान में लगी भीषण आग; बड़ा हादसा टला [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]