यूनिक समय, वृंदावन। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तीन दिवसीय धार्मिक प्रवास के दौरान शनिवार सुबह वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल परिसर में पहुंचने पर सेवाश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद और अस्पताल प्रभारी स्वामी काली कृष्णानंद ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अस्पताल आगमन के उपरांत पूर्व राष्ट्रपति ने परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद वे रामकृष्ण मठ पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन कर पूरी निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना की। दर्शन-पूजन के पश्चात पूर्व राष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल के दौरान लोकार्पण किए गए अस्पताल के 'शारदा ब्लॉक' का सूक्ष्म अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सेवाश्रम के संतों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य और अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में आत्मीय चर्चा की। सिग्नेचर वृंदावन धाम आश्रम का उद्घाटन रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के कार्यक्रमों को संपन्न करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति का काफिला रुकमणि विहार स्थित 'सिग्नेचर वृंदावन धाम आश्रम' पहुंचा। यहां उन्होंने आश्रम का औपचारिक उद्घाटन कर उसे श्रद्धालुओं एवं संतों को समर्पित किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने उपस्थित संतों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में आश्रम परिसर में पौधरोपण किया और सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Toxic: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज होगा रिलीज; KVN प्रोडक्शंस ने पोस्टर जारी कर ट्रेलर रिलीज के समय का किया ऐलान ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]