यूनिक समय, वृंदावन। मथुरा-वृंदावन में यातायात व्यवस्था संभालने के नाम पर ट्रैफिक पुलिस की एक कार्रवाई सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी सड़क पर बाइक सवार को रोककर उसके वाहन के टायरों में नुकीले औजार (सूजे) से बार-बार पंचर करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी मथुरा ने आरोपी मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रमण रेती चौकी के सामने का है वायरल वीडियो यह पूरी घटना वृंदावन स्थित रमण रेती पुलिस चौकी के ठीक सामने की बताई जा रही है। वीडियो में एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर जाते दिखाई देते हैं। जैसे ही बाइक रमण रेती चौकी के पास पहुंचती है, वहां तैनात पुलिसकर्मी उसे रोक लेता है। रोकते ही पुलिसकर्मी ने एक नुकीला औजार निकाला और बाइक के अगले व पिछले दोनों टायरों में मारना शुरू कर दिया। इस दौरान बाइक सवार पुलिसकर्मी के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन सिपाही बिना उसकी बात सुने टायरों को पंचर करता रहा। हेड कांस्टेबल निलंबित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर खड़े हो रहे सवालों के बीच वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि यह कृत्य वृंदावन थाने में तैनात मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) सुनील कुमार यादव द्वारा किया गया था। मामले की जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई थी, जिसके आधार पर एसएसपी मथुरा ने मुख्य आरक्षी सुनील कुमार यादव को निलंबित कर दिया है और मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई की जा रही है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Breaking: शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर ATS की बड़ी करवाई; 12 एफआईआर दर्ज, 52 गिरफ्तार और 175 संदिग्धों से खुली पोल ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]