यूनिक समय, मथुरा। जिले के कोसीकलां कस्बे में एक सराफा कारोबारी की दुकान को निशाना बनाते हुए शातिर चोर ने करीब 10 किलो सोने के आभूषण और ₹15 लाख की नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी (DIG) शैलेश पांडे और एसएसपी (SSP) श्लोक कुमार ने देर रात घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामले के शीघ्र अनावरण के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा पुलिस की शुरुआती जांच और घटनाक्रम से जुड़े मुख्य पहलू इस प्रकार हैं। चोर सोमवार रात करीब 10 बजे छत पर लगे लोहे के जाल को काटकर दुकान के अंदर दाखिल हुआ और सुबह लगभग 5 बजे तक अंदर ही मौजूद रहा। आरोपी ने स्ट्रांग रूम का बाहरी ताला तोड़कर तिजोरी को चाबी से खोला और केवल असली सोने के जेवर तथा नकदी समेटी। पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से चोर दुकान में लगा सीसीटीवी का DVR भी अपने साथ उखाड़ ले गया। हालांकि, आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध कंधे पर बैग टांगे नजर आया है। सराफा व्यापारियों ने बाजार बंद करने की दी चेतावनी घटना के बाद स्थानीय व्यापारिक संगठनों और नागरिकों में गहरा असंतोष व्याप्त है।व्यापारियों का कहना है कि दुकान से महज 100 मीटर की दूरी पर पुलिस पिकेट तैनात होने के बावजूद चोर सात घंटे तक बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देता रहा। सराफा व्यवसायियों और स्थानीय व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने मंगलवार शाम तक घटना का सफल खुलासा नहीं किया, तो पूरा कोसी बाजार बंद रखकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही, पुलिस की चार अलग-अलग टीमें संदिग्धों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: UPI New Rules: ₹2,000 तक का UPI और RuPay लेनदेन रहेगा पूरी तरह शुल्क-मुक्त; सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]