Tue, Oct 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य पहुंचे मथुरा; चित्रगुप्त पीठ पर की पूजा-अर्चना

by Tarun Bhardwaj • October 13, 2026
Newly appointed Rajya Sabha MP from Uttarakhand, Dinesh Arya, arrives in Mathura

Mathura News: उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य पहुंचे मथुरा; चित्रगुप्त पीठ पर की पूजा-अर्चना

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। उत्तराखंड से निर्विरोध निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य सांसद बनने के बाद अपने पहले धार्मिक दौरे पर मथुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छठीकरा-राधाकुंड रोड स्थित चित्रगुप्त पीठ आश्रम पहुंचकर आदि शक्ति देवी मां की विशेष पूजा-अर्चना की और हवन-पूजन में भाग लिया।

आस्था के रंग में रंगे नवनियुक्त सांसद

आश्रम पहुंचने पर चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज और मनोज श्रीवास्तव ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का पारंपरिक रूप से चुनरी ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सांसद पूरी तरह आस्था और भक्ति के भाव में लीन नजर आए। उन्होंने पीठ की धार्मिक गतिविधियों और समाज कल्याण के कार्यों की भी खुले दिल से सराहना की।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह भगवान चित्रगुप्त के दरबार में प्रभु का आशीर्वाद लेने और गुरु चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज से मुलाकात करने आए हैं। हालांकि, अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने राजनीतिक सवालों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी और पूरी तरह आध्यात्मिक व धार्मिक रंग में रंगे दिखे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी ने रखा विकास का नया दृष्टिकोण; कहा- “दुनिया का भारत पर अटूट भरोसा”

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य पहुंचे मथुरा; चित्रगुप्त पीठ पर की पूजा-अर्चना ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम नरेंद्र मोदी ने रखा विकास का नया दृष्टिकोण जंतर-मंतर पर सुबह प्रदर्शन के दौरान सौरव दास और आशुतोष रांका समेत कई CJP कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में आकृति अग्रवाल और क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपने रिश्ते को एक बार फिर से संवारने का निर्णय लिया मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र की बाद चौकी के पास चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार सारा तेंदुलकर के 29वे जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने साझा किया भावुक संदेश फेस्टिव सीजन के लिए Apple ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले स्पेशल एडिशन AirPods