यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए महफिल लूट ली। हरमनप्रीत ने मात्र 41 गेंदों में 91 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 शानदार चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। इस दमदार पारी के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से करारी शिकस्त देकर टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। मैदान पर ही छलक आए आंसू लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहीं हरमनप्रीत के लिए यह मुकाबला बेहद खास रहा। इस मैच से पहले उनके पिछले 10 मुकाबलों में एक भी अर्धशतक नहीं आया था, और एशिया कप तथा एशियन गेम्स में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। हाल ही में कप्तानी छोड़ने वाली हरमनप्रीत जब अर्धशतक जड़ने के बाद ब्रॉडकास्टर से बात कर रही थीं, तो वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन को दिया सफलता का श्रेय महिला टीम के पूर्व हेड कोच डब्ल्यूवी रमन जब पूर्व कप्तान से बातचीत कर रहे थे, तब हरमनप्रीत भावुक हो गईं। उन्होंने अपनी इस शानदार पारी का श्रेय डब्ल्यूवी रमन को देते हुए कहा, "जब हम आए थे, तो आपने कहा था—'आप वही करो जो करना चाहती हो' और मैंने भी मैदान पर वही किया। आपके उन प्रेरणादायक शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।" [embedpress]https://x.com/__Sn_e_ha__/status/2112572311509606850?s=20[/embedpress] बल्लेबाजी कोच की मेहनत लाई रंग अपनी इस तूफानी वापसी के पीछे हरमनप्रीत कौर ने नेट्स में की गई कड़ी मेहनत का जिक्र किया। उन्होंने बल्लेबाजी कोच हिमांशु का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि एशियन गेम्स के बाद उन्हें नेट्स में जो समय मिला, उसमें हिमांशु भैया ने उनके साथ बहुत कड़ी मेहनत की है और आज जो मैदान पर देखने को मिला, वह उन्हीं की मेहनत का नतीजा है। गौरतलब है कि टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 23 अक्तूबर 2026 से होगी। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा; ट्रक में पीछे से जा घुसा छोटा हाथी, चालक गंभीर रूप से घायल ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]