यूनिक समय, मथुरा। शहर के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महाविद्या कॉलोनी स्थित जवाहर इंटर कॉलेज में एक बड़ा मामला सामने आया है। कॉलेज के अंदर रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती को बुलाए जाने के आरोप में स्थानीय लोगों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने दो कॉलेज कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। यह दोनों कर्मचारी कॉलेज में चौकीदारी का काम करते हैं। छह महीने से चल रहा था खेल प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी पिछले करीब 6 महीने से रात के समय जवाहर इंटर कॉलेज के अंदर युवतियों को बुलाते थे। मंगलवार देर शाम जब स्थानीय लोगों को इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ABVP कार्यकर्ताओं को दी। सूचना मिलते ही ABVP के अमन पंडित और अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान दोनों युवक कॉलेज परिसर में एक युवती के साथ मौजूद मिले। जब लोगों ने वहां युवती की मौजूदगी को लेकर पूछताछ शुरू की, तो दोनों कर्मचारी संतोषजनक जवाब देने के बजाय आनाकानी करने लगे। कॉलेज के बाहर लाकर की गई पिटाई स्थिति बिगड़ती देख आक्रोशित भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़कर कॉलेज के बाहर खींच लिया और कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया। इस हंगामे के बीच युवती मौके से निकलने में सफल रही। इस दौरान मौके पर मौजूद गुस्साई भीड़ ने दोनों युवकों के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बुधवार देर शाम इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ABVP नेता अमन पंडित ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलेज के सीसीटीवी (CCTV) कैमरे जानबूझकर बंद रखे गए थे, जो प्रबंधन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। हालांकि, इस पूरे मामले पर कॉलेज स्टाफ की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक या स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। पुलिस की कार्रवाई पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। वायरल वीडियो और आरोपों के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: UP Police Smriti Diwas: सीएम योगी आदित्यनाथ का पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा; विभिन्न भत्तों में की बंपर बढ़ोतरी ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]