Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इंडियन आइडल: आदित्य नारायण को जब डांस सिखाना पड़ गया महंगा!

by यूनिक समय • April 18, 2021
Advertisement
Ad

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडल 12 में जज की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा आदित्य नारायण इस शो में होस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। आदित्य और नेहा की जुगलबंदी अब ‘इंडियन आइडल 12’ में भी पसंद की जा रही हैं. अब उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में आदित्य नारायण और नेहा ‘दिलबर’ गाने पर नाच रहे हैं। तभी नेहा जैसे ही घूमते हुए आदित्य नारायण की तरफ जाती हैं तो उनका पैर मुड़ जाता है और वह गिर पड़ती हैं। आदित्य उन्हें संभाल नहीं पाते। नेहा कक्कड़ पिछले 3 सीजनों से ‘इंडियन आइडल’ को जज कर रही हैं और दर्शकों की फेवरिट जज हैं। वहीं आदित्य नारायण भी पिछले 2-3 सीजनों से इस शो को जज कर रहे हैं। हाल ही वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद शो में उनकी जगह वीकेंड एपिसोड के लिए जय भानुशाली और फिर ऐक्टर रित्विक धनजानी को लाया गया।

आपको बता दें कि हाल ही में नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नेहा कक्कड़ समेत उनका पूरा परिवार पागलों की तरह नाचता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में नेहा कक्कड़ सोफे पर चढ़कर डांस करती दिख रही हैं, वहीं पास में उनके पति रोहनप्रीत सिंह गिद्दा कर रहे हैं। यह वीडियो काफी फनी है। वहीं, इस वीडियो में आप टोनी कक्कड़ को डाइनिंग टेबल पर अजीबो-गरीब डांस करते हुए देख सकते हैं। सभी लोग टोनी कक्कड़ के गाने ‘तेरा सूट’ पर डांस कर रहे हैं, जिसे अली गोनी और जैस्मिन भसीन पर फिल्माया गया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.