Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बीसीसीआई की छुट्टी पड़ी टीम इंडिया पर भारी दो खिलाड़ी निकले कोरोना पॉजीटिव

by Raju Chaurasia • July 15, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर कोरोना का साया मंडरा है। इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। हालांकि एक खिलाड़ी की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है जबकि दूसरा अब भी आइसोलेशन में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार आइसोलेशन में रह रहे खिलाड़ी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अब तक दोनों खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ी और स्टाफ को 20 दिनों की छुट्टी दी थी। इस दौरान खिलाड़ियों को इंग्लैंड में कहीं भी जाने की इजाजत थी। कुछ खिलाड़ी यूरो कप और विंबलडन का मैच भी देखने गए थे।

बताया जा रहा है कि पॉजिटिव पाए गए दोनों खिलाड़ी कुछ दिन पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों में देखा गया थे। बता दें कि टीम इंडिया को सभी खिलाड़ियों को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज इंग्लैंड में ही कुछ दिन पहले लगा है। रिपोर्ट के अनुसार पॉजिटिव पाए गए दोनों ही खिलाड़ियों को ठंड लगने, खांसी जैसे हल्के लक्षण हुए थे। पॉजिटिव आने के बाद एक खिलाड़ी दूसरे टेस्ट में निगेटिव पाया गया है, जबकि दूसरे खिलाड़ी का टेस्ट 18 जुलाई को किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक निगेटिव रिपोर्ट आने पर जल्द ही वह खिलाड़ी भी बाकी टीम के कैंप के साथ शामिल हो जाएगा।

फिलहाल, ये खिलाड़ी इंग्लैंड में अपने रिश्तेदार के यहां क्वांरटीन है। इस खिलाड़ी के संपर्क में आए दूसरे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को भी तीन दिन के लिए आइसोलेशन में भेजा गया था, जिसकी मियाद खत्म हो गई है। भारत को 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी हैं। इससे पहले डरहम में टीम इंडिया काउंटी चैम्पियनशिप इलेवन के खिलाफ 20 जुलाई से तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ब्रिटेन में मौजूद भारतीय दल को हाल में ई-मेल भेजकर वहां कोविड-19 के बढ़ते मामलों के प्रति चेताया था. बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘हां, एक खिलाड़ी का परीक्षण पॉजिटिव आया है लेकिन फिलहाल उसमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। वह अभी अपने एक परिचित के घर में पृथकवास पर है और गुरुवार को टीम के साथ डरहम नहीं जाएगा।
ब्रिटेन दौरे पर गए सभी सदस्यों ने खिलाड़ी के नाम को लेकर चुप्पी साध रखी है।

शाह ने अपने पत्र में खिलाड़ियों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने को कहा था क्योंकि कोविशील्ड टीके से सिर्फ संक्रमण से बचाव हो सकता है यह वायरस के खिलाफ पूर्ण प्रतिरोधक शक्ति नहीं देता। शाह ने अपने पत्र में विशेष तौर पर लिखा था कि खिलाड़ी हाल में यहां संपन्न हुई विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप और यूरो फुटबॉल चैंपियनशिप में जाने से बचें।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों समेत सात सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को आनन-फानन में पाकिस्तान के खिलाफ 18 सदस्यीय नई टीम का ऐलान करना पड़ा था। इसमें 9 खिलाड़ी ऐसे थे, जो पहली बार टीम का हिस्सा थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.