Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शादी: ये शर्त पढ़कर एक बार आप चौकेंगे जरूर, दुल्हन से बात मत करना, जिन्हें पढ़कर भड़के लोग

by Raju Chaurasia • July 16, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। अगर आपको शादी का कोई कार्ड मिले और उसमें शर्त लिखी हो कि फंक्शन में आएं, लेकिन दुल्हन से बात न करें। ये शर्त पढ़कर एक बार आप चौकेंगे जरूर। कुछ ऐसा ही कार्ड या कहें शादी के नियमों की एक लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लिस्ट में उन शर्तों का जिक्र है, जिनका पालन शादी में आने वाले मेहमानों को करना होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वेडिंग प्लानर ने शादी में आने के लिए मेहमानों को एक ईमेल भेजा। मेल के जरिए उन्होंने शादी के कुछ नियमों को बताया। वेडिंग प्लानर के ईमेल में लिखा है, गुड मॉर्निंग। मैं सभी मेहमानों की गिनती करने और शादी के दिन के कुछ नियमों को बता रहा हूं।

bizarre list of wedding rules sent to guests goes viral  kpn

मेल में पूछा गया, क्या आप प्लस वन के साथ शादी में शामिल होने वाले हैं ? इसके बाद शादी में शामिल होने के कुछ नियम बताए गए।

शादी में 15 – 30 मिनट पहले पहुंचें।
कृपया सफेद या क्रीम कलर के कपड़े न पहनें।
कृपया पूरे चेहरे पर मेकअप न करें।
समारोह के दौरान रिकॉर्डिंग न करें।
निर्देश दिए जाने तक फेसबुक पर चेक इन न करें।
दुल्हन से बिल्कुल बात न करें।
साढ़े पांच हजार ($75) से अधिक का गिफ्ट साथ लाएं, नहीं तो प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

शादी में आने के नियमों को पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि ऐसी शादी में जाना ही नहीं चाहिए। एक यूजर ने कहा, दुल्हन से बात मत करो। क्या मजाक है। शादी होने जा रही है इसके बाद भी लड़के को डर है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.