Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुंबई: तबाही वाली बारिश से लैंडस्लाइड से 14 लोगों की मौत, कई लोगों के दीवार के नीचे दबे होने की आशंका

by Raju Chaurasia • July 18, 2021
Advertisement
Ad

मुंबई। मुंबई में भारी बारिश की वजह से दो अलग अलग घटनाओं में 14 लोगों की मौत की सूचना है। भारी बारिश ने पहली बार में ही मुंबई को बेहाल कर दिया है।

पहली घटना चेंबूर भरत नगर इलाके की है। यहां लैंडस्लाइड में 11 लोगों की जान चली गई है। चेंबूर की घटना पर एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर राहुल रघुवंश ने कहा कि एनडीआरएफ ने मलबे से दो शव बरामद किए हैं। एनडीआरएफ कर्मियों के आने से पहले स्थानीय लोगों ने 10 शव बरामद निकाले थे। अभी कम से कम 7 और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

जबकि एक अन्य घटना में दीवार ढहने से तीन लोगों की जान चली गई है। यह घटना विक्रोली इलाके की है। बारिश की वजह से रविवार की सुबह ही दीवार ढह गई जिससे तीन लोग चपेट में आ गए.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.