Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पीएम मोदी ने गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को खिलाया चूरमा, सिंधु को मिली आइसक्रीम

by Raju Chaurasia • August 16, 2021

पीएम मोदी ने गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को खिलाया चूरमा, सिंधु को मिली आइसक्रीम

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्‍ली। पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने टोक्‍यो ओलंपिक में गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को उनका पसंदीदा चूरमा खिलाया। वहीं टोक्‍यो में ब्रॉन्‍ज मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को आइसक्रीम पार्टी दी। सिंधु ओलंपिक इतिहास में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

पीएम मोदी सोमवार को टोक्‍यो ओलंपिक में हिस्‍सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले। दरअसल 15 अगस्‍त को भारत के 75वें स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर इन सभी खिलाड़ियों ने लाल किले पर ध्‍वाजारोहण कार्यक्रम के हिस्‍सा लिया था और उसके एक बाद पीएम मोदी सभी खिलाड़ियों से 16 अगस्‍त को मिले।

इस मौके पर पीएम ने एथलेटिक्‍स में भारत को पहला ओलंपिक मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को चूरमा खिलाया। वहीं सिंधु से किया हुआ अपना वादा पूरा किया और उनके साथ आइसक्रीम खाई। दरअसल ओलंपिक के लिए रवाना होने से पहले पीएम ने भारत की स्‍टार बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु से वादा किया था कि मेडल के साथ वापस लौटने पर वह उन्‍हें आइसक्रीम खिलाएंगे। इस मौके पर दशकों बाद हॉकी में ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम ने पीएम को ऑटोग्राफ की गई हॉकी स्टिक भी दी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.