Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शहीद बबलू सिंह की बेटी ने फौजी  की कलाई पर बांधी राखी

by Raju Chaurasia • August 21, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा। सेना मैडल से सम्मानित शहीद बबलू सिंह की बहन अंजना सिंह और बेटी गरिमा चौधरी की  अगुवाई में चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले  रक्षाबंधन पर्व 51 मीडियम रेजीमेंट के साथ बड़ी  मनाया। इसमें 51 मीडियम रेजीमेंट के सीओ कर्नल संदीप शर्मा, यूआईसी लेफ्टिनेंट कर्नल दर्पण  और 51 मीडियम रेजिमेंट के सूबेदार मेजर हेमराज सिंह आदि शामिल थे। कार्यक्रम में चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी मथुरा के शहीद बबलू सिंह की भाई सतीश सिंह उपस्थित थे। चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. सीमा मिश्रा के शहीदों को श्रदांजलि देते हुए देश भक्ति गीत के साथ इस पर्व की शुरूआत की। ं सभी बहनों ने फौजी भाइयो की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनकी दीघार्यु एवं अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना की। इस अवसर पर रजनी भट्ट , रेनू शर्मा , डा. सविता कुलश्रेष्ठ ,  नीरजा गौर , डॉ. शालिनी कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित थीं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.