Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हरि: चन्द्रिका पोशाक धारण  कर दर्शन देंगे युगल सरकार

by Raju Chaurasia • August 27, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा। श्रीकृष्ण -जन्माष्टमी पर भागवत-भवन में विराजमान श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार हरि: चन्द्रिका पोशाक को धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। इस दिव्य पोशाक का निर्माण सिल्क जरी रेशम आदि सामग्रियों से किया गया है।

श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा -संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि पोशाक में लता-पता, वृक्षपत्र मनोरम-बेल आदि आकृतियॉं बहुत ही कलात्मक रूप से उकेरी गयीं हैं। ब्रज के मंदिरों की प्राचीन कला एवं भावना के अनुरूप इस पोशाक का निर्माण कराया गया है। ऐसी दिव्य लता-पता की आकृतियों के मध्य मयूर आकृतियों के दर्शन भी मनोहारी होंगे। इसकी विशिष्टता यह भी है कि दूर से दर्शन करने वाले भक्तजन भी इन पवित्र आकृतियों को अच्छे से निहार सकेंगे।

भगवान श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार का श्रंगार भी  आकर्षक और अद्भुत होगा। इस खास दिन ब्रजरत्न मुकुट धारण करेंगे। श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार नवरत्न जड़ित स्वर्णकण्ठा सहित करधनी, हार, हसली, कण्ठेश्वरी, कुण्डल, तिलक, वहीं श्रीराधाजी ऐसे दिव्य आभूषणों के साथ-साथ बिन्दी, नथ, चूड़ी, पायल आदि दिव्य आभूषण भी धारण करेंगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.