Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृन्दावन पुलिस ने तीन बाइक चोर पकड़े, चार मोटर साइकिल भी बरामद की

by Raju Chaurasia • September 12, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन (मथुरा)। पुलिस ने तीन बाइक को दबोच कर बड़ी सफलता पाई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चुराई गई चार बाइकों को बरामद किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान सोनू पुत्र लाखन सिंह निवासी रांची बांगर टाउनशिप थाना रिफाइनरी, मनी पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी पूजा बिहार एटीवी हाइवे थाना हाइवे तथा दीपक शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी प्रहलाद नगर बाईपास थाना हाइवे को कैलाश नगर कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर हीरो स्पलेण्डर प्रो (रंग काला नीला), आरटीआर अपाचे 200 सीसी (रंग काला-लाल), पल्सर 150 सीसी (रंग काला) तथा पेशन (रंग काला) को बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, मथुरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी नवीन कुमार तथा उप निरीक्षक अमित कुमार आदि शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.