Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में पुलिस ने पकड़े तीन फर्जी शिक्षक

by Raju Chaurasia • September 12, 2021
Advertisement
Ad

ग्रामीण अंचल संवाददाता
नौहझील (मथुरा)। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति पाने वाले तीन फर्जी शिक्षकों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर लोकेश कुमार, मुरारी पायला उर्फ पायाला  निवासी गुलालपुर थाना शेरगढ़ तथा विपिन सिंह निवासी मायाराम गढ़ी थाना खैर जिला अलीगढ़ यमुना एक्सप्रेस वे के बाजना कट से दबोच लिया। यह तीनों आरोपी थाने  में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी एसआर गौतम, उप निरीक्षक मनमोहन शर्मा एवं ललित भाटी आदि शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.