Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पुलिस का जुए के अड्डे पर छापा,  दस जुआरी दबोचे

by Raju Chaurasia • September 13, 2021
Advertisement
Ad

राया (मथुरा)।  पुलिस ने गांव कोयल में छापामार कार्यवाही करते हुए  जुआ खेल रहे दस लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की हैै। पुलिस को देखकर भगदड़ की स्थिति बनी, लेकिन घेराबंदी के कारण जुआ खेलने वाले भाग नहीं सके।
थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तमचन्द पटेल को काफी समय से गांव कोयल में जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी।  कस्वा प्रभारी चमन शर्मा ने मय टीम के साथ गांव कोयल में जुए के अड्डे पर  छापामारा।  जुआ खेल रहे अनिल कुमार पुत्र भूप सिंह  , अशोक पुत्र रामस्वरूप , बाबी  पुत्र देवीराम , अवधेश उर्फ बंटी पुत्र देवीराम , अशोक पुत्र रामकिशोर , कन्हैया पुत्र रामचरन , बसी मोहम्मद पुत्र शिखावत , अलीहसन पुत्र सब्बीर , राजू पुत्र नूल मोहम्मद , असगर पुत्र नन्हे को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक ताश की गड्डी और 8430 रुपए बरामद  किए है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.