Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत का यूपी दौरा

by Raju Chaurasia • September 18, 2021
Advertisement
Ad

ब्यूरो प्रमुख
लखनऊ/मथुरा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड  के अध्यक्ष रविकांत गर्ग उत्तर प्रदेश का लगातार तूफानी दौरा करके व्यापारियों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। संबंधित जिले के जिलाधिकारी एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने का निर्देश भी दे रहे  हैं ।

अमेठी, सुल्तानपुर,अयोध्या, बरेली तथा शाहजहांपुर आदि जिलों के दौरों के दौरान  श्री गर्ग ने विभिन्न स्थानीय कमेटियों का गठन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में  व्यापारी का उत्पीड़न भाजपा सरकार में नहीं होगा। भाजपा हमेशा व्यापारियों की समस्याओं के लिए कार्य करती रही है। इंस्पेक्टर राज सहित किसी भी दमनकारी नीति को उत्तर प्रदेश में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कई जिलाधिकारियों एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को भी व्यापारियों की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी व्यापारी को कहा कि जब भी कोई समस्या हो, वह उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल सकते हैं। उन्होंने श्री राजेश अग्रहरि राजेश मसाला को उत्तर प्रदेश भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का उत्तर प्रदेश प्रभारी ,हरकेश श्रीवास्तव को अयोध्या मंडल का प्रभारी भी नियुक्त किया।  दौरे के दौरान उनके साथ प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा ,प्रदेश महामंत्री रविंद्र तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय मित्तल आदि साथ थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.