Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दर्दनाक दास्तां: झारखंड से लड़की का अपहरण, पांच दिन तक गैंगरेप किया

by Raju Chaurasia • October 19, 2021
Advertisement
Ad

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा की लड़की का अपहरण करके गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की को कांडी थाना क्षेत्र के बाजार से अपहृत किया। इसके बाद उसे बिहार के डुमरी इलाके में लेकर पहुंचे और गैंगरेप किया। घटना की जानकारी तब मिली, जब लड़की अपहरणकर्ताओं के चुंगल से भागी और औरंगाबाद जिले में एक महिला को आपबीती सुनाई। महिला ने इसकी जानकारी औरंगाबाद सीडब्ल्यूसी को दी।

जानकारी के मुताबिक, गढ़वा सीडब्ल्यूसी ने इस मामले में संज्ञान लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लड़की की तबीयत खराब है, इसलिए उसे गढ़वा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी मेडिकल जांच की गई है। फिलहाल, मामले में महिला पुलिस जांच कर रही है।

खाना खाते वक्त मिला मौका और भागी लड़की
दरअसल, 11 अक्टूबर को लड़की घर से श्रृंगार का सामान लेने कांडी बाजार गई थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजन ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उधर, आरोपी कांडी बाजार से लड़की को अगवा कर बिहार के डेहरी ले गए, वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। इसके बाद डेहरी में खाना खाने के दौरान मौका मिला तो लड़की वहां से फरार हो गई और बस से किसी तरह औरंगाबाद पहुंची। वहां एक महिला को उसने घटना के बारे में बताया।

5 दिन बाद मिली लड़की, चाइडलाइन्स को सौंपा गया
महिला ने घटना की सूचना औरंगाबाद चाइल्ड लाइन्स को दी। इसके बाद उसे 16 अक्टूबर को गढ़वा चाइल्ड लाइन्स ने बालिका होम में भिजवाया। वहां लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ी तो उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में लड़की ने गढ़वा महिला थाने में शिकायती पत्र दिया है। इस मामले पर एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है।

इधर, गुमला में भी गैंगरेप
गुमला में मेला देखकर लौट रहीं दो आदिवासी लड़कियों के साथ 10 युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद एक आरोपी युवक ने सुसाइड कर लिया। दोनों लड़कियां चचेरी बहन हैं और दशहरा मेला देखकर भाई के साथ घर लौट रही थीं। आरोपी युवकों ने पहले भाई की पिटाई की और उसे भगा दिया। इसके बाद लड़कियों का अपहरण करके ले गए और गैंगरेप किया। आरोपी युवकों ने लड़कियों के साथ भी पिटाई की। मामले में पुलिस ने पांच आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.