स्पोट्रर्स टेस्क। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी यजुवेंद्र चहल इस समय रेस्ट मोड में चल रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा इन दिनों अपने डांस वीडियो को चलते चर्चा में है। शुक्रवार को धनाश्री ने इंस्टाग्राम पर अपना एक धांसू डांस वीडियो शेयर किया। जिसमें वह गुरु रंधावा के गाने 'डांस मेरी रानी' पर डांस करती नजर आ रही है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं धनाश्री के ये धांसू डांस... धनाश्री ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया और लिखा 'साल का आखिरी दिन, जैसा कि गाने से पता चलता है, मुझे आशा है कि हम सभी 2022 में खुशी से नाचते रहेंगे। बस अपने प्रियजनों के साथ रहें और हर संभव तरीके से खुश रहें। लव यू दोस्तों...' इस वीडियो में धनाश्री ग्रीन कलर का लूज पेंट और शर्ट पहने खुले बालों में बेहद खूबसूरत लग रही है और नोरा फतेही के गाने पर उन्हें कांटे की टक्कर दे रही है। उनका धांसू डांस देख फैंस भी उनके मूव्स के कायल हो गए और आधे घंटे से भी कम समय में हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। View this post on Instagram A post shared by Dhanashree Verma Chahal (@dhanashree9) बता दें कि धनाश्री वर्मा सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें और डांसिंग वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने अपने डांसिंग से इतर अपने सिंगिंग का टैलेंट फैंस को दिखाया और अभिषेक बच्चन-करीन कपूर के गाने 'मेरे हमसफर मेरे हमसफर मेरे पास आ' पर सुर लगाएं। धनाश्री की इस पोस्ट पर उनके पति युजवेंद्र चहल ने भी कमेंट किया है और लव इमोजी के साथ लिखा आखिरकार। View this post on Instagram A post shared by Dhanashree Verma Chahal (@dhanashree9) बता दें कि युजवेंद्र चहल की वाइफ धनाश्री वर्मा मशहूर कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ एक डेंटिस्ट भी हैं। हालांकि, उन्होंने अपना करियर डांसिंग में ही बनाया। अपने सोशल मीडिया के जरिए वह अक्सर नए-नए डांस वीडियो बनाती नजर आ जाती हैं। इंस्टाग्राम पर धनश्री को 4.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, YouTube पर उनके 25.8 लाख फॉलोअर्स हैं।